Image 01

Archive for July, 2016

नया राष्ट्र गीत

Saturday, July 23rd, 2016

Vruttant Manwatkar

vrutant manwatkar

चमचा काल से
प्रबुद्ध युग तक,
धम्मचक्र को आगे बढ़ाएं.
हिन्दू राज पीड़ित भारत को
ऊँच-नींच से मुक्त कराए.

मानव-मानव समान सारे
सब ने मिलके पुकारा हैं.

सोच नयी, आचार नया
यह नव बुद्धि का नारा है.

प्रबुद्ध भारत
प्रबुद्ध भारत
नव जन राष्ट्र हमारा हैं.


सत्य खोजती तर्ककला का
नालंदा का, तक्षशिला का.
विश्वशांति परचम फहराए
चक्रवर्ती की सिंह सीला का.

बलिराजा की, शिवराजा की
सत्ता से राज सँवारा हैं.

इतिहास नया, विश्वास नया
यह नव स्वराज्य का नारा है.

प्रबुद्ध भारत
प्रबुद्ध भारत
नव जन राष्ट्र हमारा है.

क्रांतिसुर्य की नव ऊर्जा का
शेख फातिमा, सावित्री का.
अहंकारी वीरों से लड़ती
लगामधारी झलकारी का.

मर्यादा पुरुषोत्तोम का नहीं
मुक्ता ने यहललकारा है.

बोधनया, प्रतिरोध नया
यह नव समाज का नारा है.

प्रबुद्ध भारत
प्रबुद्ध भारत
नव जन राष्ट्र हमारा है.


उल्गुलानो उलगुलान!
स्वतंत्रता के युद्धनाद का.
पीड़ित जन को प्रेरित करते
बिरसा के मानवतावाद का.

बंधुता की किरणों से
जग में जगमगता तारा है.

तरंगें नयी, प्रकाश नया
यह नव प्रभात का नारा है.

प्रबुद्ध भारत
प्रबुद्ध भारत
नव जन राष्ट्र हमारा है।


नानक, गुणावली, ख्वाजा का
लालोन, तुका, खुसरो, कबीरा का.
मन मूल्यों की राह दिखाते
अभंग-दोहे कि सतवाणी का.

बेगुमपुरा का ध्येय लिए
मानव दर्शन का पिटारा है.

विमर्श नया, आदर्श नया
यह नव मुक्ति का नारा है.

प्रबुद्ध भारत
प्रबुद्ध भारत
नव जन राष्ट्र हमारा हैं.


शिक्षित बनो और संगठीत हो
संघर्षों से जग को जीत लो.
बोधिवृक्ष के ज्ञानमूल से
नव निर्माण की नीव को रख लो.

न्याय नीती से विधि शासन का
बाबासाहेब का इशारा है.

सम्मान नया, अधिकार नया
यह नव विधान का नारा है.

प्रबुद्ध भारत
प्रबुद्ध भारत
नव जन राष्ट्र हमारा है.

 

बहुजन हिताय
बहुजन सुखाय
बुद्ध धम्म सम्यक वाणी का.
स्वयं सदा सेवा में तत्पर
समताकारक मैत्रीभाव का.

अत्त दीप भव, ज्ञान तेज से
बहती मंगल धारा है.

मुट्ठी बाँधो, 'जय भीम' करो
यह नव क्रांती का नारा है.

प्रबुद्ध भारत
प्रबुद्ध भारत
बहुजन राष्ट्र हमारा है.
बहुजन राष्ट्र हमारा है.

 

Vruttant Manwatkar is from Nagpur, and is pursuing  PhD at the School of International Studies, JNU.

Welcome The Shared Mirror

Log in

Lost your password?